भोपाल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, गुना, खरगोन व रतलाम में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया

मध्य प्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी है लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शहरों में लॉकडाउन का बढ़ना जारी है। रविवार को प्रदेश के 7 शहरों भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है वहीं रतलाम, सागर, गुना और जबलपुर में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यहां शनिवार-रविवार को पहले से लॉकडाउन होने के कारण यहां भी बाजार 3 मई की सुबह 6 बजे तक ही लॉकडाउन रहेगा।

इससे पहले रविवार को भी बैतूल और अशोकनगर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया था। इस दौरान सभी पाबंदियां पहले की तरह रहेंगी ऐसे में अब इंदौर और ग्वालियर में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ना तय माना जा रहा है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के करीब पहुंच गया है इसमें से 1 लाख केस सिर्फ पिछले 9 दिन में मिले है हालांकि इस दौरान 60 हजार मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। मध्य प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 91548 हो गया है जो 30 अप्रैल तक 1 लाख होने का अनुमान है।

स्वास्थ्य विभाग के जानकारों ने बताया कि 30 अप्रैल तक 1 लाख एक्टिव केस होने का अनुमान सरकार को 15 दिन पहले से था यहीं वजह है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति का रोडमैप तैयार किया गया है। सरकार भले ही वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का दावा कर रही है लेकिन प्रदेश में हर दिन इसकी मांग बढ़ती जा रही है। भोपाल में ही 24 अप्रैल को 80 टन ऑक्सीजन की सप्लाई हुई जबकि मांग 89 टन की थी।