ग्वालियर में 1208 नए कोरोना संक्रमित व 44 की मौत
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। मध्य प्रदेश में तो हालत हर दिन के साथ बदतर होते जा रहे है। प्रदेश में हर दिन के साथ हजारों नए संक्रमित सामने आ रहे है जिस कारण ऑक्सीजन संकट गहरा गया है। खुद मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के अन्य मंत्री सिर्फ ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में लगे है। लगातार कोविड बेड बढ़ाने पर जो दिया जा रहा है। प्रदेश के महानगरों में भोपाल, इंदौर व जबलपुर के साथ ग्वालियर में भी स्थिति बेहद खरा होती जा रही है। हर दिन के साथ संक्रमित बढ़ते जा रहे है।
रविवार को 4250 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है इनमें से 1208 नए संक्रमित निकले इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 35926 हो गया है। सोमवार के लिए 2803 सैंपल भेजे गए है। शनिवार तक कुल एक्टिव केस बढ़कर 9135 हो गए है साथ ही 25 अप्रैल तक जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 444 हो गई है।
2 दिन में 2160 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए
रविवार को राहत की बात यह रही कि 1107 संक्रमित ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर के लिए गए। अब तक कुल 24788 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके है। बीते दो दिन में 2160 ठीक होकर अपने घर के लिए गए है। यह अच्छा संकेत है कि संक्रमित बढ़ने के साथ रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है।