मंत्री श्री डंग द्वारा विधायक श्रीमती भूरिया के निधन पर शोक व्यक्त

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने जोबट विधायक श्रीमती कलावती भूरिया के निधन  पर गहन दुःख प्रकट किया है। श्री  डग ने अपने संदेश में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।