दिग्विजय सिंह ने खाली किया सरकारी बंगला

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया था। जिसके बाद बीजेपी सरकार के 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने फिर से बंगले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आवेदन दिया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर से आवेदन न करके बंगला खाली कर दिया।
गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को श्यामला हिल्स में सरकारी बंगला मिला हुआ था। लेकिन रविवार यहां अचानक से यहां पर लोडिंग ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार इन ट्रकों में दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास का सामान उनके निजी आवास पर ले जाया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वो सरकारी आवास की चाबी सरकार को सौंप सकते हैं।
बता दें कि बीजेपी सरकार के तीन पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगलों के पुनः आवंटन की प्रकिया पहले ही पूरी कर चुके हैं। जिसके बाद उन्हें फिर से बंगले भी अलॉट कर दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे थे की पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बंगले के पुनः आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने अचानक ही सरकारी बंगला खाली कर दिया