शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होने के विवाद में पत्नी ने पति काे जिंदा जलाया; पत्नी गिरफ्तार

करवा चाैथ पर जहां सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी ताे दूसरी और एक पत्नी ने ही अपने पति काे केराेसिन डालकर जिंदा जला दिया।

घटना गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बोरडाबरा में बुधवार की रात 1.30 बजे हुई। गंभीर रूप से घायल पति काे जिला अस्पताल धार रैफर किया गया था, जहां उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने आराेपी महिला काे गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मूल कारण शादी के 8 साल बाद भी बच्चे न हाेना सामने आया है।

गंधवानी पुलिस के अनुसार बोरडाबरा के सरपंचपुरा फलिया में रहने वाले तोपसिंह पिता रमेश भील उम्र 30 वर्ष को उसी की पत्नी हिरलबाई ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसमें वो गंभीर रूप से झुलस गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयराज सोलंकी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल तोपसिंह व उसकी पत्नी को लेकर गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ताेपसिंह की नाजुक हालत काे देखते हुए उपचार के बाद धार के लिए रैफर कर दिया गया। यहां गंधवानी तहसीलदार सुनील करवरे ने तोपसिंह के बयान लिए।

अकसर हाेते थे विवाद

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच बच्चे नहीं होने की बात को लेकर अकसर विवाद होता रहता था। झगड़े और विवाद में पत्नी ने पति पर घासलेट डालकर आग लगा दी। पति के चिल्लाने और आग की लपटें देखकर आस-पास पड़ाेस के लाेग उनके घर पर पहुंचे। ग्रामीणाें ने तोपसिंह के शरीर पर मटके का पानी डाल कर आग बुझाई। घटनाक्रम के अगले दिन गुरुवार को एफएसएल की टीम भी बोरडाबरा पहुंची और मौका मुआयना किया।

घटना के समय घर में 12 साल की ननद थी

पुलिस के अनुसार ताेपसिंह बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने घर पर लाैटा। इस समय पर 12 साल की उसकीछाेटी बहन घर पर ही थी जाे कि खाना खाकर साे गई थी। ताेपसिंह की मां बाग क्षेत्र में अपने भाई के यहां गई हुई थी, जबकि पिता खेत पर पानी देने के लिए गए थे। हिरलीबाई और ताेपसिंह में देर रात काे फिर उसी बात काे लेकर विवाद हाे गया। इस पर गुस्साई पत्नी ने उस पर केराेसिन डालकर आग लगा दी। आराेपी महिला का मायका टांडा क्षेत्र के जाेगिया में है। दाेनाें के बयान में यह बात सामने आई कि दाेनाें काे आशंका थी कि दाेनाें ही दूसरी शादी करने वाले हैं।

महिला काे गिरफ्तार किया है

मामले की सूचना मिलते ही रात को दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। गंभीर रूप से झुलसे युवक को हम गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। जहां उसका उपचार कर उसे धार रैफर किया गया था। गुरुवार काे उसकी जिला अस्पताल में माैत हाे गई। उसके बयान भी लिए गए हैं। आराेपी पत्नी के खिलाफ फिलहाल धारा 307 के तहत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल से मर्ग डायरी आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।