न्यूजमेलटुडे का आकलन- भाजपा को 28 सीटों में से 14 से 16 सीटें मिलने के आसार, चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही

भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब एक ही चर्चा है कि शिवराज सरकार रहेगी या जाएगी। न्यूजमेलटुडे ने हर सीट पर पहुंचा और हमारा आकलन कहता है कि भाजपा को 14 में से 16 सीटें मिल सकती है। शुरूआती 15 महीने सरकार चला चुकी कांग्रेस को 10 से 13 सीटें मिलेंगी। वहीं बसपा को एक सीट मिलने के आसार है।
चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही
न्यूज मेल टुडे का विश्लेषण कहता है कि चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां कुल 7 सीटों में कांग्रेस को 4 से 6 जबकि भाजपा को शून्य से दो सीटें ही मिलने की संभावना है। ग्वालियर क्षेत्र सिंधिया का गढ़ है जहां पूरे प्रदेश की नजर है, यहां बराबरी का मुकाबला दिखा, यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही है। मालवा में भाजपा आगे दिख रही है। इन संकेतों से साफ है कि भाजपा सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। कांग्रेस फिर से सरकार बना लेगी इसकी संभावना कहीं नहीं दिख रही।
सरकार बचाने के लिए 8 सीटों की जरूरत
मध्य प्रदेश में 230 सीटें है, विधायक राहुल लोधी के 25 अक्टूबर को हुए इस्तीफे के बाद 28 सीटें है ऐसे में बहुमत के लिए 115 सीटों की जरूरत है। भाजपा के पास 107 सीटें है। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हुआ उनमें से भाजपा को 8 सीटें भी मिल जाएं तो वह सरकार बचा लेगी। विश्लेषण सही रहा तो भाजपा की सीटें मौजूदा 107 से बढ़कर 121 से 123 हो जाएगी।