सुरखी में 46.00 प्रतिशत मतदान, पड़कई में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में बहस

सुरखी विधानसभा में तीन बजे तक 46.00 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां महज दो घंटे में 16.22 प्रतिशत मतदान बढ़ गया। 2018 में यहां 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। माना जा रहा है कि मतदान की इसी गति से चला रिकॉर्ड टूट जाएगा। पड़कई में आईडी नहीं लाने पर एक व्यक्ति को वोट नहीं डालने दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से बहस की। एक तथ्य यह भी सामना आ रहा है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा में मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर भीड़ नहीं है। सुबह से तो कोरोना संक्रमण रोकने के नियमों का मतदान केंद्रों पर पालन किया गया लेकिन शाम होने तक यह भीड़ बढ़ गई। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और कांग्रेस प्रत्याशी पारूल साहू के बीच सीधा मुकाबला है। पहले दो घंटे में 13.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। धार जिले के बदनावर उपचुनाव में भी सुबह से धीमा मतदान है। यहां बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र अनारस पर सुबह से कलेक्टर आलोक सिंह व एसपी आदित्यप्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने वोटर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। देवास जिले की हाटपीपल्या सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने सुबह से अपने गांव कैलोद के मतदान केंद्र पर मतदान किया। हाटपीपल्या विधानसभा में पहले दो घंटे में 12.75 प्रतिशत मतदान हुआ। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 63.64% हुआ।