भाजपा खेल प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक घोषित

ग्वालियर । भाजपा संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येंद्र रईखेडा ने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक घोषित किए हैं जो इस प्रकार हैं।
भगत सिंह मंडल में सर्वेश महंत, लक्ष्मीबाई मंडल में भूपेंद्र सिंह राजपूत, रामकृष्ण मंडल में बंटू राजावत, दुर्गादास मंडल में जितेंद्र तोमर (नेमी), कोटेश्वर मंडल में बच्चन सिंह किरार, दीनदयाल मंडल में दिलीप रावत, सावरकर मंडल में श्रीकृष्ण साहू, हेमूकालानी मंडल में गौतम पाल तथा विवेकानंद मंडल में मुकुल करोसिया को बनाया गया है।