भूकंप के झटकों से डोली धरती, लोग घरों से बाहर निकल आये
- June 14 2018
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। भूकंप के आते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। अचानक आये भूकंप की वजह से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। अलबत्ता किसी तरह के कोई नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है।भूकंप करीब 4-5 सेकेंड तक महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पैमाने पर 4.0 मैग्नीट्यूट बताई जा रही है। भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र उत्तरकाशी में जमीन से 10 किमी नीचे बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले उत्तरकाशी में 12 फरवरी को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।