खंगार समाज ने महापौर को ज्ञापन दिया
- June 11 2018
ग्वालियर । क्षत्रिय खंगार समाज ग्वालियर के तत्वावधान में शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में महाराज खेत सिंह खंगर की प्रतिमा शहर में स्थापित करने हेतु ज्ञापन दिया। महापौर द्वारा शीघ्र ही शहर में प्रतिमा स्थापित करने का आष्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में खंगार समाज के शहर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार, जागृति अभियान के संयोजक लाल सिंह परिहार, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुजान सिंह परिहार, प्रदेश युवा महासचिव श्रीकृष्ण सिंह परिहार, माधौ सिंह परिहार, रमेश सिंह बिल्हेटी एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।
Tags:
सिटी न्यूज़