बीएसएनएल मैनेजर के घर चोरी
ग्वालियर। बीएसएनएल के डिस्ट्रिक मैनेजर के सूने घर के ताले चटका शातिर चोर सोने चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर में रहने वाले प्रमोद पुत्र पदमचंद्र जैन के सूने घर में चोरों ने सेंध लगा डाली। बताया जाता है कि प्रमोद बीएसएनएल में डीजीएम है और उनकी पोस्टिंग इन दिनों सिक्किम में है। उन्होंने घर का कुछ हिस्सा विक्रांत काॅलेज में लेक्चरार राधा गुप्ता को कुछ हिस्सा किराये पर दे रखा है। दो दिन पहले राधा कुछ काम से शहर से बाहर गई थी। तभी चोरों ने उनके सूने मकान में धावा बोल चार तौला वजनी सोने के गहने और अन्य सामान उड़ा दिया। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने विश्वविद्यालय पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।