कर्मचारी ने किया अग्निस्नान, गंभीर

ग्वालियर। चंद्रनगर इलाके में नौकरी में प्रताड़ना से दुखी कर्मचारी ने अग्निस्नान कर लिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया है। ग्वालियर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक चंद्रनगर स्थित कोटेश्वर मंदिर के पीछे रहने वाले अरूण पुत्र कैलाश परिहार उम्र 30 ने बीती रात अग्निस्नान कर लिया। बताया जाता है कि अरूण कृषि काॅलेज में कम्प्यूटर आॅपरेटर के पद पर पदस्थ था। मृतक के भाई रवि की माने तो पिछली एक जून से उसे काॅलेज प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने बीती रात खुद पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर झुलसी हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत देख दिल्ली रैफर कर दिया गया।