चीन से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को दिया 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड | Mahima News

लद्दाख में भारतीय और चीन के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. देश की तीनों सेनाएं तनाव के बीच हाई अलर्ट पर हैं. केंद्र सरकार ने युद्ध की तैयारियों के मद्देनजर तीनों सेनाओं के लिए 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड जारी किया है.

सेना इस इमरजेंसी फंड से कोई भी हथियार जरूरत पड़ने पर खरीद लेगी. सीमा पर तनातनी के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए सेना के लिए फंड जारी किया है. सेना को मिली यह बड़ी आर्थिक मदद है

  • लद्दाख में जारी है चीन-भारत के बीच तनाव
  • सेना को मिला 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड                                                                                                                                                                             
  • चीन के साथ सीमा पर किसी भी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है. भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी एलएसी पर मंडरा चुके हैं. ऐसे में तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं.

केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे से कहा कि तीनों सेनाओं को आर्थिक शक्तियां केंद्र सरकार ने दी हैं. इमरजेंसी रिक्वायरमेंट प्रोसीजर के तहत सेनाएं हथियार खरीद सकेंगी. अब इस राशि से किसी भी तरह के नए हथियार खरीदे जा सकते हैं.