कांग्रेस का बसपा से तालमेल हुआ तो भाजपा बसंद को पसंद करेगी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये कांग्रेस अपनी सत्ता में वापसी को बसपा से तालमेल कर सकती है। कांग्रेस आलाकमान प्रदेश कांग्रेस को इसके लिए हरी झंडी दे सकती है। वहीं यदि कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए बसपा से समझौता करती है तो भाजपा भी बसंद (बहुजन संघर्ष दल) से तालमेल की संभावना बन सकती है।
प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हालने के बाद कमलनाथ के इस बयान से कि कांग्रेस कुछ राजनैतिक दलों से समझौते कर सकती है, के बाद बसपा कैंप में भी उत्साह का संचार है। बसपा ने भी अपनी हिस्सेदारी की सीटों पर जोड भाग शुरू कर दिये हैं। कांग्रेस और बसपा का गठबंधन यदि होता है तो यह बात भी सही है कि कांग्रेस अपनी वजनदारी प्रदेश में बढा सकती है। इस संभावना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी इस कांग्रेस बसपा समीकरण को देखते हुए प्रदेश में बसपा को निबटाने वाले दल बसंद पर अपने डोरे डालने शुरू कर दिये हैं। भाजपा के एक दो खुपिया नेता जल्द ही बसंद सुप्रीमो इंजी. फूलसिंह बरैया से मिल सकते हैं। भाजपा का मानना है कि प्रदेश की सत्ता में लगातार चौथी बार कब्जा बरकरार रखा जाए , इसीलिये वह किसी भी स्तर पर समझौते की राह पर जा सकती है।