6 जून को आएंगे राहुल गांधी, फूकेंगे चुनावी बिगुल

ग्वालियर। अंततः कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का प्रदेश दौरा फाइनल हो गया। अब वह 6 जून को आएंगे और एक रैली कर चुनावी बिगुल फूकेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अनुसार राहुल गांधी 6 जून से मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। उनकी पहली रैली मंदसौर पिपल्या मंडी में होगी। राहुल यहां से ही अपने चुनाव अभियान का बिगुल किसानों के बीच फूकेंगे। मंदसौर घटना के दौरान भी राहुल आये थे। अब वहीं से वह राज्य आम चुनाव के लिए आगाज करेंगे। इस दौरान वह किसानों के मुददे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।