अदिति आस्था सेवा समिति संस्था की ओर से शहर में निरंतर जरूरतमंदों की मदद जा रही है

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। शहर में जब से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है उसी दिन से अदिति आस्था सेवा समिति संस्था की ओर से अलग-अलग जगहों पर लोगो की निरंतर मदद की जा रही है। जैसे गांधी नगर ,पड़ाव, स्टेशन, एवं स्लम इलाके ओर जुग्गी झोपड़ी,पर हर दिन खाना,चाय, बिस्किट, राशन का समान,दूध, एवं खाने की सामग्री अदिति आस्था सेवा समिति संस्था की ओर से दी जा रही है। जिसमे संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा,सचिव राम कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा,सभी लोग उसी दिन से लोगो के बीच मदद पहुचा रही है और संस्था अपील करती है सभी लोग अपने घर रहे और बहुत अधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले और प्रशासन और सरकार का सहयोग करे।

Mahima News Live 24x7

Mahima News Media Group