चुनावी कसरतः आईएएस अफसरों के तबादले जल्द
- April 23 2018
छोटी-छोटी आईएएस अफसरों की सूचियों के आने के बाद अब बड़ी तबादला सूची जल्द ही आने वाली है। इन तबादलों को चुनावी बिगुल के मददेनजर तैयार किया जा रहा है। हो सकता है यह सरकार के चुनावों में जाने से पहले की अंतिम सूची भी हों।
इस तबादला सूची में कई प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को भी डीएम बनाया जा सकता है। चंबल अंचल के कई जिलों सहित पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। यह पूरी कवायद साल के अंत में होने वाले राज्य आम चुनावों के मददेनजर हो रही है। तबादलों को अधिकारियों के परफोरमेंस से भी जोड़ा जा सकता है। बल्लभ भवन में इस पर माथापच्ची हो रही है।