इस कला में भी माहिर है नये प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह

वैसे कम ही लोग जानते होंगे राकेश सिंह किस कला में माहिर खिलाडी है। राजनीतिज्ञ तो वो है ही परंतु उनके हाथ में एक ऐसा हुनर भी है, जिसका उन्हें पेशन है। वे कला के क्षेत्र से भी संबंध रखते है। उन्हें पोस्टर बनाने में भी महारत हासिल है। वह राजनीति से कुछ समय मिलते ही अपनी कला पर हाथ आजमाते है। साथ ही उन्हें एक अच्छे कंपेनर के रूप में भी जाना जाता हे।
यहां बता दें कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जबलपुर के तीन बार के सांसद राकेश सिंह को चुना है। बता दे कि राकेश सिंह अच्छे कंपेनर हैं। इनका वास्तविक नाम घनश्याम सिंह (मार्कशीट में) है। ये बहुत बात कम लोग ही जानते हैं। राकेश सिंह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के चीफ व्हिफ भी हैं। राकेश सिंह को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वह महाराष्ट्र बीजेपी के भी प्रभारी हैं। वह विभिन्न संसदीय समिती के सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि अब इनके ऊपर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और राज्य में बीजेपी के लिए एंटी इनकंबेंसी जैसे माहौल को खत्म करने की जिम्मेदारी भी होगी।