कांग्रेस के लिए अपूर्णनीय क्षतिः सिंधिया

ग्वालियर। गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। सिंधिया का कहना है कि उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उनका स्थान भरा जाना नामुमकिन है। सिंधिया ने ईश्वर से स्व. राजेन्द्र सिंह की आत्मा की शांति और पीडित परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।