भाजपा के लिए खतरे की घंटी, कांग्रेस-बसपा गठजोड़ की प्लानिंग

मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज सकती है। यहां यूपी के सपा-बसपा गठबंधन से बने समीकरणों के बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब व उनके समर्थक बसपा से चुनावी गठबंधन की प्लानिंग कर रहे है। इन राजा साहब के बसपा सुप्रीमो से बेहतर संबंध है और उन्होंने यहां अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बसपा को खूब ओव्लाइज भी किया था, जिस कारण बसपा उनकी काफी ऋणी भी रही थी।
अब ऐसा माना जा रहा है कि राजा साहब प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बसपा गठजोड़ के फार्मूले पर ध्यान दे रहे हैं। इस गठजोड़ के फार्मूले पर कमलनाथ, अजय सिंह राहुल व अरूण यादव जैसे नेता भी तैयार हो सकते हैं। कांग्रेस व बसपा का गठजोड़ हुआ तो यह सत्तारूढ़ भाजपा के लिये खतरे की घंटी हो सकता हैं