ग्वालियर में साइबर ठगी लंदन से हो रही थी, फ्लैट से पुलिस ने पकड़े 2 युवक, लोटस-24 के माध्यम से कर रहे थे फ्रॉड
ग्वालियर. यातायात नगर के एक किराये के फ्लैट से बहोड़ापुरा थाना पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह लोटस-24 वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को छापामार कार्यवाही कर 2 युवकों को दबोचा है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि मुंबई में बैठा ‘‘हेंड्रिक्स’’ नाम का व्यक्ति इस रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने जब उसके मोबाइल नम्बर की जांच की तो वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) के शहर लंदन का निकला।
क्या है मामला
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम वाली गली स्थित अर्जुन पाल के फ्लैट में संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अतुल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। मकान में बने दो फ्लैट की तलाशी लेने पर वहां से लैपटॉप, मोबाइल और सिम कार्ड के साथ दो युवक मिले। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बिहार निवासी इंदल मुखिया (22) और ग्वालियर के हजीरा निवासी अजय (24) के रूप में हुई हैपुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों ऑनलाइन मनी गेम्स खिलाते थे। ये ऐसे गेम होते हैं, जिनमें पैसों का दांव लगाया जाता है और जुए या सट्टेबाजी जैसी गतिविधियां होती हैं। पुलिस के अनुसार, इस तरह के प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।
मास्टर माइंड लंदन का निकला
पुलिस ने जब मास्टरमाइंड के उस नम्बर की जांच की, वह अपने साथियों को निर्देश देता था, वह विदेशी निकला। हेंड्रिक्स का मोबाइल नम्बर यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन का बताया जा रहा है। स्थानीय युवकों ने बताया गया था कि हेंड्रिक्स मुंबई से यह काम संचालित कर रहा हेै। जबकि उसका मोबाइल नम्बर यूके का निकला है।