शहर के कई इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी, सड़क निर्माण, एलिवेटेड और मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई रहेगी बंद
ग्वालियर. बिजली सप्लाई शहर के अधिकतर इलाकों में बन्द रहेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 10-3 बजे तक कटौती की जायेगी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने मेंटेनेंस, लाइन शिफ्टिंग और निर्माण कार्यो के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी के अनुसार केन्द्रीय, उत्तर-दक्षिण संभाग के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सबसे अधिक 5 घंटे की कटौती उत्तर संभाग के कुछ इलाकों में होगी।
बिजली कंपनी के अनुसार केन्द्रीय संभाग में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के लिये लाइन शिफ्टिंग और पीटीआर संधारण का काम किया जायेगा। इसके चलते सुबह 10-2 बजे तक बिजली संप्लाई बन्द रहेगी। वहीं, उत्तर संभाग में 4 फीडरों पर अलग-अलग समय में काम किया जायेगा। दक्षिण संभाग में कंपू सब स्टेशन के तिलक नगर फीडर पर निर्माण कार्य के कारण सप्लाई बन्द रहेगी। कम्पनी ने स्पष्ट किया हैकि काम की स्थिति के अनुसार कटौती का समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी
सुबह 10-2 बजे दोपहर तक सीएसएस के गस्त का ताजिया फीडर से छप्परवाला पुल, जयन्द्रगंज, जिंसीनाला नम्बर-1, पाटनकर चौराहा, नयी सड़क, खुर्जेवाला मोहल्ला प्रभावित होंगे। एसकेसी फीडर से नदी गेट, पंचवटी वस्त्र नगर, सिंध बिहार और हैलीपैड कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
फूलबाग के नयी सड़क फीडर से फालका बाजार, छप्परवाला पुल, एमएलबी रोड और निर्धन नगर नहर पट्टा क्षेत्र में भी कटौती होगी। दालबाजार फीडर से एसडीएम रोड, दाल बाजार, हाईकोर्ट रोड, जयेन्द्रगंज, मैनावाली गली, तेजेन्द्रनाथ की गली, कासितम का बाड़ा, नलवाली गली, छुटमल की बजरिया, बॉम्बे बेकरी, संजय कॉम्पलेक्स, राजीव प्लाजा और खटीक मोहल्ला प्रभावित होंगे। उषा किरण पैलेस, वेदमंत्रा और डीडी मॉल में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मोती महल फीडर से पूरे मोती महल और स्मार्ट सिटी कार्यालय क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।
1-5 घंटे यहां भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी
स्ुबह 11-12 बजे के बीच टीपी एन-3 फीचर से लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, बरागांव, तेजुआपुरा, पारदी मोहल्ल और बरा शेपुरा में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 से 3 बजे तक काली माता मंदिर फीडर से पवन मेडीकल, आऊखाना, घासमंडी धर्मशाला, किलागेट, छोटाबाजार, लखेरा गली, सराफा बाजार और श्रीकृष्ण स्कूल के पास के इलाके प्रभावित होंगे। घासमंड़ी फीडर से फोर्टव्यू कॉलोनी, न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी, कोटेश्वर कॉलोनी, कोटेश्वर मंदिर और आसपास के इलाकों में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी।