भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री राम के आदर्श अपनाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में रामराज लाने के लिए प्रयासरत हैं। भगवान श्री राम की तरह उन्होंने शत्रु को उसके घर में घुसकर मारने का शौर्य भी दिखाया है। जनकल्याणकारी नीतियों से प्रधानमंत्री मोदी सुशासन और विकास अर्थात रामराज स्थापना का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयदशमी पर सलैया क्षेत्र में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज राष्ट्रवासियों ने देखा है कि न्यायालय के निर्णय का किस तरह सम्मान होता है। अयोध्या में भगवान श्री राम का धाम तो विकसित हो गया। अब भगवान श्री कृष्ण का धाम विकसित हो इसके लिए समस्त राष्ट्रवासी उम्मीद भरी नजरों से इस कार्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त नागरिकों को दशहरे की बधाई दी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।