3 सूूत्रीय मांगों को लेकर बीच सड़क पर डटे हजारों किसान, बुधवार की सुबह से सीएम घेरने निकलेंगे किसान

भोपाल. मूंग की 100%  सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे लगभग 2 हजार किसान मंगलवार की रात होशंगाबाद रोड़ पर डटे रहे हैं। किसान प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच देर रात 1 घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रहीं। किसानों ने राज्य सरकार का 1 सप्ताह का समय देने का प्रस्ताव ठुकराते हुए बुधवार की सुबह सीएम आवास घेरने का ऐलान किया है। आन्दोलन के चलते नर्मदापुरम रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जबकि होशंगाद रोड, एम्स, बंसल प्लाजा और कटारा हिल्स रोड पर जाम के हालता बने रहे। नर्मदापुरम सड़क से लगे कुछ स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी है।
सरकार के वायदे नामंजूर
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान स्वराज सगठन के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह जाट ने बताया है कि प्रशासन ने आन्दोलन समाप्त कर एक सप्ताह का समय देने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन किसानों ने इसे नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक 100%  मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने का फैसला नहीं होता है तब तक आन्दोलन अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि उन्हें कई बार सीएम से मुलाकात का विश्वास दिया गया है। लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हुई। उनका कहना है कि वह बुधवार की सुबह सीएम आवास का घेराव करने के लिये निकलेंगे।