ST के रामलाल रौतेल, SC के आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव, CM की स्वीकृति के बाद आदेश जारी, बाल और महिला आयोग के अध्यक्षों के नाम भी तय

भोपाल. मप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति का आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गयी है। गुरूवार की शाम को सरकार ने आदेश भी जारी कर दिये है। सीएम मोहन यादव ने इन नामों को हरी झंडी दे दी थी। इसके अलावा राज्य महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया है। एक या दो दिन में घोषणा होने की संभावना है।