MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखें छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई। विभाग ने हर स्तर पर जांच की ताकि किसी भी तरह की गलती न रह जाए। रिजल्ट पूरी तरफ फुलप्रूफ है जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो।


मुरैना में सबसे ज्यादा नकल प्रकरण सामने आए
परीक्षा को नकलमुक्त बनाने फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रशनपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई थी। इसके बावजूद मुरैना में सबसे ज्यादा 41 नकल के प्रकरण सामने आए जबकि भोपाल दूसरे स्थान पर रहा जहां 20 मामले दर्ज किए गए। वहीं पूरे प्रदेश से करीब 100 नकल प्रकरण बने थे।
16 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए है। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बडी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।