मोहम्मद गोस का मकबरा दिखाई दे इसी शर्त पर मिलेंगी मंजूरी, 10मीटर की बजाय 8 मीटर ऊंचाई बनाया जायेगा फ्लाईओवर
ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर के सबसे व्यस्तम इलाके में फ्लाई ओवर बनने की राह अब आसान हो गयी है। हजीरा पुल से मनोरंजनालय मैदान तमक प्रस्तावित इस फ्लाईओवर पर राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) ने सशर्त स्वीकृति के लिये सहमति दे दी है। शर्त यह है कि फ्लाई ओवर 10 मीटर की ऊंचाई तक न जाकर 8 मीटर ऊचाई तक नही ही निर्माण किया जाये।इस पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सेतु संभाग (ब्रिज डिवीजन) ने भी सहमति दे दी है। अब इसका रिवाइज प्लान तैयार कराकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के क्षेत्रीय निदेशक को भी भेजा है। जिसे अनुमति मिलने केबाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इस फ्लाई ओवर को स्वर्ण रेखा नदी पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड़ से जोड़ा जायेगा। यह एलिवेटेड कॉरिडोर का ही भाग रहेगा। फ्लाई ओवर बनने के बाद हजीरा फ्लाईओवर से हजीरा चौराहा और उससे आगे मनोरंजनालय तक बिना जाम में फंसे यात्रा कर सकेंगे।
अडंगे नहीं लगेंगे
10 मीटर ऊचाई की वजह से नहीं मिली थी अनुमति, मोहम्मद गौस मकबरे के व्यू को लेकर पिछले कई वर्षो से फ्लाई ओवर को मंजूरी मिलने में बाधा आ रही थी। क्योंकि इस फ्लाई ओवर ब्रिज को 10 मीटर ऊंचाई तक ले जाया जा रहा था। जिससे मकबरे का व्यू छिप रहा था। इसलिये अनुमति के आवेदन पर पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में एनएमए ने प्रोजेक्टर प्रजेंटेशन देखा। जिसमें बात उठी कि फ्लाईओवर की ऊंचाई 8 मीटर रहे तो अनुमति मिल जायेगी। क्योंकि मकबरे का पूरा व्यू दिखाई देगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के निर्देश दिये है कि संशोधित कर प्लान प्रस्तुत करें तो अनुमति दी जायेगी।
बढ़ते यातायात को कम करने के लिये जरूरी है
इस रूट पर हर घंटे 5500 वाहनों का लोड किलागेट के बाद शुरू होने वाले हजीरा पुल से गोसपुरा तिराहा होते हुए हजीरा चौराहे तक का एरिया उपनगर ग्वालियर में सबसे व्यस्ततम इलाका है। यह रूट उपनगर ग्वालियर को गोले का मंदिर, मुरार लिंक रोड और रेलवे स्टेशन के लोको रोड से भी जोडेंगा। जिस वजह यहां हर घंटे लगभग 5400-5500 बड़े व छोटे वाहनों का यातायात भार रहता है। वहीं सड़क संकरी और उस पर भी दुकान, ठेलों का अतिक्रमण होने की कारण यातायात जाम के हालात सुबह से रात तक बने रहते हैं।
नया फ्लाईओवर हजीरा चौराहे पर एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा
राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण द्वारा इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देखा गया है। प्राधिकरण के निर्देशानुसार अनुमति के लिए संशोधित प्लान भेजा है। फ्लाईओवर ब्रिज अब 10 के बजाए 8 मीटर की ऊंचाई के साथ बनेगा। यह हजीरा पुल पर एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा और मनोरंजनालय तक जाएगा। – जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री, ब्रिज डिवीजन, पीडब्ल्यूडी