होली जुलूस में 2 समुदायों के बीच हिंसक झड़प, वाहनों और दुकानों को किया आग हवाले

नई दिल्ली. झारखंड के गिरीडीह जिले में शुक्रवार को होली के जुलूस के बीच में 2 समुदायों के बीच हिसंक झड़प् हो गयी। पुलिस के अनुसार इस झड़प् में कई लोग घायल और कम से कम 3 दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस बल तैना किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी के अनुसार यह घटना घोडथंबा में उस वक्त हुई जब एक समूल ने होली के जुलूस का इलाके में गुजरने का विरोध किया। जिसके बाद झड़प् हो गयी और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।
वाहनों को किया आग के हवाले
एसपी डॉ. विमल ने कहा है कि घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में 2 समूहों के बीच झड़प की घटना सामने आयी है। होली के जश्न के दौरान यह घटना ह ुई हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे है। हम घटना में शामिल लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। पहचान होने के बाद सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल स्थिति काबू में है। किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आयी है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया है। वहींे उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की। लेकिन अब स्थिति नियं़त्रण में है। हम कुछ आसामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है। घटना की वजहों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है।