नेपाल और बिहार में 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप
नई दिल्ली. नेपाल समेत 3 देशों में मंगलवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 7.1 रही है। बिहार, सिक्किम, नॉर्थ बंगाल और असम समेत भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस कियेगये है। तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।
बिहार के कई जिलों मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, सिवान, अररिया, मुजफ्फपुर और सुपौल में सुबह 6.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये है। माल्दा समेत उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में भी धरती हिलती रही। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 सेकंड तक धरती हिलती रहीं। लोक भूकंप के झटके महसूस होने पर डरकर अपने घरों से बाहर निकल आये।