सलवान, DPS और कैम्ब्रिज दिल्ली के 3 स्कूलों बम की धमकी भरा मिला ई-मेल

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के 3 स्कूलों में फिर से बम की धमकी का कॉल आया है। पहली कॉल सुबह 4.30 बजे की गयी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम और फायरब्रिगेड की गाडि़यां घटनास्थल पर तत्काल पहुंची और अपनी जांच शुरू की है। फोन कॉल के अलावा ई-मेल से भी धमकी दी गयी है। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। जिन स्कूलों को यह धमकी मिली है। उनमें ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित डीपीएस, सलवान स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल है। अभी तक की पुलिस जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीें मिला है।
धमकी देने वाला क्या बोला
ई-मेल से भेजी गयी धमकी में कहा गया है कि यह ई-मेल आपको सूचित करने के लिये किया है। आपके स्कूल कैम्पस में कई विस्फोटक है। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने छात्रों के स्कूल परिसर में प्रवेश करते वक्त उनके बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस एक्टिविटी में एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रुप शामिल है और कई रेडरूम भी है। बम बिल्डिंग को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिये पर्याप्त है। आज से 14 दिसम्बर तक यानी कि कल, दोनों दिनों में एक आपेक्षित पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM)होने वाली है।