हरसी बांध के डूब क्षेत्र में लगी जालियां को काटकर रहे है, मत्स्य ठेकेदार को दिया नोटिस

ग्वालियर. डबरा के हरसी बांध के कैचमेंट एरिया में मतस्य ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से लगाई गयी जाली को मंगलवार को कटर से कटवाकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। फेसिंग की लम्बाई ज्यादा होने से मंगलवार को पूरी जाली नहीं हट सकी है। बुधवार को भी इसे काटा जायेगा। वहीं ठेकेदार मत्स्य विक्रय अनुबंधहीनता राजीव शर्मा मैसर्स सत्यम इंटरप्राइजेज मोहन नगर अयोध्या वायपास भोपाल को नोटिस देकर 3 दिन स्पष्टीकरण मांगा है।
ळरबी बांध के मछली ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से वेस्ट वियर के पास लोहे की जाली लगवा दी गयी थी। इस वजह से नदी के आसपास के गांवों के लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था। बांध का वेस्ट वियर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से ही चालू हो गया है। इस मामले को 13 अगस्त को मीडिया में रिपोर्ट्स पर यह कार्यवाही की गयी। इस पर जल संसाधन विभाग ने फेसिंग को हटवाया और साथ ही तहसीलदार को प्रकरण बनाने के निर्देश दिये है।
ठेकेदार से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
जाली हटवाने का काम शुरू करा दिया है। बुधवार तक पूरी जाली हटा दी जाएगी। ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
-​अग्निवेश सिंह, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग