वनस्टॉप सेंटर से भागी नाबालिग की मुरैना में तलाश, पांच आरोपी पकड़े
ग्वालियर. कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटर से 6 नकाबपोश एक नाबालिग लडकी को फिल्मी स्टाइल में भगाकर ले गए थे। इस मामले में बालिका गृह से लडकी को भगाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड लिया है। अब सिर्फ लडकी और उसका बॉयफ्रेंड फरार है। दोनों की तलाश में मुरैना के सुमावली में ग्वालियर पुलिस डेरा जमाए बैठी है। पकडे गए आरोपियो की माने तो गर्लफ्रेंड को शुक्रवार रात फिल्मी स्टाल में वल स्टॉप सेंटर से भगाकर ले जाने की पूरी प्लानिंग उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। पकड गए पांच आरोपियों में से दो नाबालिग है। पुलिस पकड गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी पकड लिए है। इनमें से तीन बालिक है जिनकी पहचान इस प्रकार है। 21 वर्षीय करण जाटव उर्फ करना पुत्र ओमी जाटव निवासी ग्राम पारोली थाना बामोर मुरैना हाल निबुआपुरा मुरार, 20 वर्षीय सूरज माहौर पुत्र मिठाई लाल उर्फ सेवाराम माहौर निवासी सिद्धेश्वर नगर थाना थाटीपुर, 19 वर्षीरू सौरव कुशवाहा उर्फ छोटू पुत्र बलराम उर्फ बल्लू कुशवाहा निवासी ग्राम कुशवाहा का पूरा ग्राम बडोना थाना सुमावली मुरैना आदि है। जबकि पकडे गए दो आरोपियों की उम्र 16 साल व 17 साल है। ऐसे में उनकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती है।