रानी के ताल से हटाये एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण

भिंड. शहर के रानीताल पर लगातार आसपास क्षेत्र के दबंग द्वारा किये गये अतिक्रमण को ऐसे कब्जाधारियों के विरोध में बुलडोजर चलाया गया है। नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में लगभग एक दर्जन कब्जाधारियों की बाउंड्रीवॉल को तोड़कर रानीताल की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराई गयी है। पिछले दिनों भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने रानी का ताल के अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया था। इस बीच उन्होंने पाया था कि रानी के ताल को लोगों ने मिट्टी डालकर पूर दिया है। और उसे अवैध तौर पर कब्जा जमा लिया है। इस तरह लगातार यह कब्जाधारी जमते जा रहे हैं। पक्के निर्माण भी करते जा रहे है। निरीक्षण के दौरान भिंड कलेक्टर ने इन कब्जाधारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की थी। इन कब्जाधारियों को कब्जे से रानी के ताल को मुक्त कराई जाने को लेकर निर्देश भी दिया था।
पिछले दिनों नगरपालिका की तरफ से लगभग एक दज्रन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किये गये थे और इसके बाद रविवार की दोहपर लगीाग 12 बजे इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगरपालिका ने मुहिम चलाई और उनके बाउंड्री, पक्के निर्माण व टीम सेट को उखाड़ा, नगरपालिका के कर्मचारी अतिक्रमण तोड़े जाने के बाद से वहां से सामन जब्त करके लाये।
दो दर्जन को नोटिस जारी
रानी के ताल के आसपास एरिया में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले करीब 27 लोगों को नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। इन कब्जाधारियों से उनका पक्ष जाना है। कब्जाधारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर इनके खिलाफ भी अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई जाएगी।