लेडी से पता पूछा और झप्पटा मार कर चेन लूट कर भागे, बदमाश, लुटेरे की बाइक बरामद

ग्वालियर. मोटरसाईकिल बदमाशों ने एक महिला से चेन लूटकर फिर अपनी आमद दर्ज कराई है। घटना महाराजपुर के भिंड रोड पर शनिवार की शाम की है। महिला बच्चों को कोचिंग छोड़कर वापिस आ रही थी। इसी वक्त मोटरसाईकिल सवार वहां पहुंचे और बाइक से एक बदमाश उतर पैदल आया और पूछा दीदी यह मिश्रा जी कहां रहते हैं। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश भाग अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। फुटेज में पुलिस को बाइक सवार दिखे हैं। इसके बाद पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर एक बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल लुटेरे हाथ नहीं लगे हैं।
क्या है मामला
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के प्रीतम कौर इन्क्लेव निवासी कल्पना शर्मा पत्नी जयप्रकाश शर्मा शनिवार शाम को बच्चों को कोचिंग छोड़ने के बाद वह घर वापस आ रही थीं। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि तभी एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास आया और उनसे मिश्रा जी का पता पूछने लगे। जब उन्होंने वहां पर किसी मिश्रा जी के ना रहने की बात कही। अभी वह कुछ समझ पाती उससे पहले उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन लूट ली और दौड़ लगाकर बाइक पर बैठकर भाग निकला।
शोर मचाते ही भागे बदमाश
अचानक हुई घटना से महिला कुछ देर के लिये तो समझ ही नहीं पाई जब होश आया तो शोर मचाया, महिला का शोर सुनकर जबतक कोई आता बाइक सवार बदमाश मौके से भाग चुके थे। कुछ बाइक सवारों ने महिला के बताये रास्ते पर बदमाशों को पीछा किया। लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।
कैमरे चेक करते करते हुए पुलिस पहुंची टेकनपुर
मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गयी है। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो बदमाशों के फुटेज मिल गया। पुलिस फुटेज देखते-देखते टेकनपुर जा पहुंची और एक लुटेरे के घर से बाइक बरामद कर ली है जबकि दूसरे लुटेरे के बारे में पता चला है कि वह ग्वालियर थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है।
पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं, पुलिस उनकी तस्दीक में लगी है।