बैनर हटाने को लेकर निगम कर्मचारी और दुकान के बीच हुई मारपीट
ग्वालियर. सड़क से अतिक्रमण हटाने गये नगरनिगम कर्मचारियों और दुकानदार के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसा बताया गया है कि नगर निगम मदालखत के कर्मचारी सड़क पर दुकान द्वारा प्रचार के लिये रखे गये बैनर और पोस्टर को हटा रहे थे तभी नगर निगम कर्मचारी और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। विवाद बड़ा तो दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दुकान और निगम कर्मियों को समझा बुलाकर मामला शांत करवा दिया था। वहीं दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे थे और शिकायत आवेदन पुलिस को दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
क्या है मामला
निगम कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के मालिक में हुई मारपीट का यह मामला ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडवाना ओली का है। पता चला है कि एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर का मालिक अपने स्टोर का प्रचार करने के लिए सड़क पर बैनर और पोस्टर रखे हुआ था। जिस कारण यातायात आवाजाही बाधित हो रही थी ,जब निगम के कर्मचारी सड़क पर रखे बैनर और पोस्टर को हटाने लगे तभी दुकान का मालिक कर्मचारी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि निगम कर्मचारी और दुकान के मालिक ने एक दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। दुकानदार और कर्मचारियों में हुई मारपीट की यह पूरी घटना पास की एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हंगामा और मारपीट की सूचना लगते ही वहां से कुछ ही दूरी पर चौकी में मौजूद पुलिस कुर्मी वहा जा पहुंचे और दुकानदार और कर्मचारियों में हो रही मारपीट का बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया गया। जिसकी शिकायत दोनों ही पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला की जांच कर रही है।