ग्वालियर में हाथरस वाले बाबा का आश्रम, पुलिस की दबिश

ग्वालियर. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड हादसे में 122 लोगों की मौत के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल पूरे देश में चर्चित हो गया है। बाबा अभी फरार है लेकिन बाबा जहां भी आश्रम हैं वहां उनकी तलाश की जा रही है। भोले बाबा का एक आश्रम ग्वालियर में तिघरा रोड पर भी है जहां पुलिस ने दबिश दी, वहीं पुलिस ने तलघर से लेकर मंच तक खंगाला। जानकारी के अनुसार 10 मई को आखिरी बार आए थे बाबा।