बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीएसपी ने निकाली रैली, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
भिण्ड. बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी के ग्वालियर-चम्बल पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं ने एक रैली निकाली गयी। यह कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। इस बीच राज्यपाल के नाम एडीएम एलके पांडे को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक किये जाने की मांग की गयी।
यह रैली पुरान गल्ला मंडी से शुरू हुई अग्रसेन चौराहा परेड चौराहा होते हुए बजरिया, किलागेट, वीरेन्द्र वाटिका से होते हुए पुरानी जेल लहर चुंगी से सीधी कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर बीएसपी के कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए दलित पिछडे वर्ग व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी।
इन मांगों को लेकर दिया गया ज्ञापन
– भिण्ड शहर के पुराने रेल्वे स्टेशन रोड अम्बेडकर मार्केट में परम पूज्य बाबा डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी की खंडित प्रतिमा को बदलवाने व उक्त प्रतिमा स्थल के सामने बने सुलभ शौंचालय को हटवाया जाये।
– भिण्ड जिले के मेहगांव विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सोनी में हुई घटना को लेकर थाना प्रभारी पुलिस थाना मेहगांव द्वारा दलितों की मारपीट कर व जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया ।
भिण्ड शहर के वार्ड नं. 24 निवासी धर्मेन्द्र गोयल की दबंगों द्वारा जातिसूचक गालियां देकर व मारपीट करने के बाद फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
लगाने पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा डरा-धमकाकर भगा दिया गया। भिण्ड जिले गोहचव निवासी प्रशांत अर्गल एवं उसके भाई पर पुलिस द्वारा झूठी कार्रवाई कर उसे प्रताड़ित किया गया ।
भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र अटेर के ग्राम सींगपुरा निवासी ओमवती बाल्मीक द्वारा दबंगों का शौचालय साफ करने से मना करने पर दबंगों द्वारा कुल्हाड़ी से मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने के बाद फरियादी की पुलिस द्वारा एफ आई आर. दर्ज नहीं की गई ।
भिण्ड जिले के लहार शहर में सर्राफा व्यापारी भुट्टो सोनी एवं मुकुल गुप्ता के साथ लूट-पट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले अपराधियों को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया ।
भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र के श्यामपुरा निवासी तिलक सिंह रायपुरिया के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के बावजूद पुलिस अधीक्षक भिण्ड से गुहार लगाने के बाद भी पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई ।
जिले के पुलिस थाना मिहोना अंतर्गत ग्राम अंतियनपुरा के पास बाबूसिंह एवं उनकी पत्नी को बाइक सवार लुटेरोंने कट्टे के बट से मारपीट कर जेबर/नगदी आदि लूटने वाले अपराधियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया।