आबकारी विभाग ने देर रात सिटी सेंटर में आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट में अवैध ढंग से शराब पिलाए जाने पर रेड की

ग्वालियर. आबकारी विभाग ने देर रात सिटी सेंटर पेट्रोल पंप के पास गली में संचालित आधा दर्जन कैफे व रेस्टोरेंट में अवैध ढंग से शराब पिलाए जाने की सूचना पर दबिश दी थी लेकिन आबकारी की रेड की सूचना लीक होने से वहां कोई भी शराब पीते नहीं मिला। जानकारी के अनुसार आबकारी की रेड से पहले ही खबर लीक हो चुकी थी। वहीं कंजरों के डेरों पर आबकारी ने रेड की, जिससे वहां 1.48 लाख का गुड लहान और कच्ची शराब पकडी। वहीं कंजर डेरों से मिली सामग्री को नष्ट किया गया।