सड़क हादसे में श्योपुर के 9 लोगों की मौत, कैला देवी के दर्शन करने गए थे

श्योपुर. करोली देवी के दर्शन करने श्योपुर के 9 लोगों सडक हादसे में मौत हो गई। ट्रक-बोलेरो की आमने सामने भिडंत में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन करने गए थे। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड के पास हुआ। बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई।
शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए है। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी दुर्घटना स्थल पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम राजवीर चौधरी घायलों को देखने हॉस्पिटल पहुंचे। जानकारी के अनुसार ढोढर थाना क्षेत्र के बलावनी गांव से रावत समाज के लोग कैला देवी के दर्शन करने गए थे। अभी कुछ दिन पहले ही सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। सभी कैला देवी से बोलेरो का पूजन कराकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक और बोलेरो की भिडंत हो गई।