सड़क पर चली जमकर लाठियां, वीडियो वायरल, युवकों और बाउंसर्स के बीच झगड़ा
ग्वालियर. पड़ाव थाना के पीछे मॉलिक्यूल पब एंड होटल के बाहर हंगामा व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पहले पब से कुछ लड़के बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद बाउंसर्स बाहर आते हैं। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती है।
वीडियो एक दिन पूर्व का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद किस बात पर हुआ है। यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना इलाके में स्थित होटल व पब मॉलिक्यूल में रात को नशे में धुत कुछ युवकों और बाउंसर्स के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें बीच सड़क पर जमकर डंडे लाठी और तलवार चली। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर रविवार की सुबह से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने इस मामले में होटल संचालक को नोटिस जारी किया और साथ ही सोशल मीडिया पर आये वीडियो के फुटेज के आधार पर बाउंसर और होटल में हंगामा करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो रहा है कि बाउंसर और युवकों के बीच आखिर किस बात का लेकर झगड़ा हुआ था।
वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार की सुबह वीडियो कुछ पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा। इसके आधार पर पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही इस मामले में दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।