यातायात पुलिस के जवान को पीटनेवाले तीसरे बदमाश का पुलिस निकाला जुलूस, पुलिस पकड़ने पहुंची तो पालतू डॉग छोड़ा
ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर के पास यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले 5 हजार रूपये के इनामी बदमाश रौनक बाथम को पकड़कर उसका गुरूवार को कंपू थाना पुलिस जुलूस निकाला है। पुलिस ने बदमाश का उसी जगह से जुलूस निकाला है। जहां पर उसने बदमाशी की थी। पुलिस जब बदमाश को पकड़ने के लिये उसके घर पहुंची थी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर अपने पालतू डॉग छोड़ दिये थे। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के 2 साथी सोनू यादव और भानू जाटव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेजने से पहले उनका भी पुलिस ने सड़क पर जुलूस निकाला था।
मामला 2 माह पहले का है। जब ग्वालियर अचलेश्वर मंदिर रोड पर 3 युवकों ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी। घटना का एक वीडियो सामने आया था। पुलिस कर्मी अचलेश्वर मंदिर पर व्यवस्था बनाने पहुंचे थे। जहां तीनों आरोपी बुलेट पर ओवरस्पीड में निकल रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उनको रोका था तो उन्होंने यातायात पुलिस के जवानों से मारपीट कर दी थी। पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों में 2 आरोपी हिस्ट्रीशीटर थे। पुलिस ने उनका बाउंडओवर भी कराया था।
क्या है मामला
बता दें कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि दूसरे को बाद में पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा था। वही हमले में घायल पुलिसकर्मी अनूप दीक्षित ने बताया था कि आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर बुलेट के साइलेंसर पर पटक दिया था, जिससे उनकी जांघ भी जल गई थी और बुलेट सवार एक युवक ने ट्रैफिस पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली थी।
घटना के बाद ट्रैफिक जवान अनूप ने बताया था कि वह अचलेश्वर तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था और रोड पर ट्रैफिक जाम हो रहा था। तभ एक बिना नंबर की बुलेट बाइक पर 3 लड़के स्पीड में आए और ओवरटेक कर घुसने लगे थे। जब जवान अनूप ने उन्हें रोका और समझाया कि ऐसे ओवरटेक मत करो, वरना जाम लग जाएगा तुम अपनी लाइन में चलो। लेकिन इसी बीच वह आगे जाकर एक कार से टकराकर गिर पड़े थे। बुलेट से गिरते ही पीछे बैठे भानु नाम के युवक ने उसकी कॉलर पकड़ ली इसके बाद बाइक चलाने वाले दूसरे युवक ने आकर उसकी मारपीट शुरू कर दी थी।
ब्दमाशों पर थे 20 से अधिक अपराधिक मामले थे दर्ज
यातायात पुलिस के जवान अनूप दीक्षित यातायात होमगार्ड गौरव शर्मा से बीच रोड पर मारपीट करने वाले 3 बदमाशों पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। भानु जाटव निवासी ललितपुर कॉलोनी पर मारपीट धमकाने जैसे 9 मामले दर्ज थे। वहीं सोनू यादव उर्फ कौशलेंद्र निवासी सिकंदर कंपू पर छेड़छाड़ मामला दर्ज था और पकड़े गये तीसरे फरार बदमाश रौनक बाथम निवाी गड्डा वाला मोहल्ला कंपू पर हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला लूट और एक्सटॉर्शन के मामलों में 10 एफआईआर दर्ज थी।