एसपी ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुल 204 शिकायतें प्राप्त हुई।
ग्वालियर – मंगलवार को ग्वालियर में पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आमजन की शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले के थानों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहर व देहात क्षेत्र के 204 आवेदकों की समस्या व शिकायतों को सुना गया और उनकी शिकायत का विधि सम्मत कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण व सुनवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम सभागार में अनुभागवार नाम के बैनर लगाए गए हैं जिससे अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को कोई समस्या व परेशानी न हो। आज की जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायत पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये।
थाना स्तर पर भी जनसुनवाई आयोजित की गई और थाने पर आने वाले फरियादियों की थाना प्रभारी द्वारा सुनवाई की जाकर उनकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायती आवेदन पत्रों पर समय सीमा के अन्दर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकगण उपस्थित हुए। जिसमें से अधिकांश शिकायते पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, पति-पत्नी के बीच का विवाद, लंबित प्रकरणों में कार्यवाही संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई। आज की जनसुनवाई में कुल 204 शिकायती आवेदन पत्र आवेदकों द्वारा दिये गये।