दूसरे चरण में एलिवेटेड रोड का कार्य अगले में होगा शुरू, 6 प्वाइंट पर होगा बदलाव
ग्वालियर. सेकेण्ड फेस में गिरवाई पुलिस चौकी के पास से लक्ष्मीबाई समाधिस्थल तक बनाये जाने वाले एलिवेटेड रोड में लूप की संख्या अधिक और कहीं-कहीं आ रहे कर्व ने चिंता बढ़ा दी है। लश्करी घनी आबादी के बीच से गुजरने वाले इस एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को लेकर कंपनी ने पिलर के लिये मिट्टी का परीक्षण कराया था। फिर रूट प्लान में फ्लाई ओवर के कर्व में बाधक बन रही बिल्डिंग को ध्यान में नहीं रखा गया। अब लोक निर्माण विभाग का सेतु संभाग सर्वे के बाद डिजाइन में बदलाव करेगा। ताकि बिना बाधा के एलिवेटेड रोड का कार्य बेहतर तरीके से हो सके।
लश्कर की घनी आबादी की वजह से जनकगंज, तारागंज और नदीगेट पर परेशानी
1. जनकगंज, तारागंज पर लूप का प्रावधान किया है, लेकिन इन दोनों प्वाइंट के बीच अधिक दूरी नहीं है। साथ ही लूप के लिए हर प्वाइंट पर जमीन की उपलब्धता कम है। इसलिए इनमें से एक प्वाइंट पर लूप को कम हो सकता है।
2. गिरवाई पुलिस चौकी से फ्लाई ओवर शुरू होगा। 2 लूप वाहन उतरने व चढ़ने के लिए बनेंगे। इससे कुछ दूरी पर हनुमान बांध है। प्लानिंग में यहां लूप का प्रावधान है, लेकिन अब हनुमान बांध पर लूप न रखे जाने की तैयारी चल रही है।
3.नदी गेट पर वाहनों के फ्लाई ओवर पर उतरने-चढ़ने के लिए लूप का प्रावधान है, लेकिन यहां लूप के साइड व फ्लाई ओवर में परेशानी आ रही है। इसलिए यहां फिर सर्वे कर देखा जा रहा है कि मौजूदा सड़क और फ्लाई ओवर का ट्रैफिक किस प्रकार चल सके।
4. नदी गेट से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक जाने वाले फ्लाई ओवर का कर्व एक होटल के नजदीक पहुंच रहा है। अब इस पर विचार चल रहा है कि होटल का कॉर्नर हटाया जाए या कर्व में बदलाव किया जाए।
परेशानियों का समाधान जल्द, अगले माह से काम शुरू होगा
एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में जिस रूट पर फ्लाईओवर बनाया जाना है जिसके लिये काम संभवतः अगले माह से शुरू हो जायेगा। कुछ प्वाइंट पर लूप व कर्व को लेकर थोडी परेशानी आ रही है लेकिन इन समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया जायेगा।