शंकरपुर में स्टेडियम के बाहर पुलिस की लाठी चार्ज के बाद भीड़ ने किया पथराव, एंट्री नहीं मिलने पर भड़के दर्शक
ग्वालियर. श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में रविवार की रात एमपीएल2024 फाइनल मैच में दिल्ली से मैनेजमेंट स्टाफ की वजह से बवाल का शिकार हो गया है। दिल्ली मैनेजमेेंट ने स्थानीय आयोजकों एमपीएम 2024 के आयोजन की व्यवस्थाओं से दूर रखा है। इसी का परिणाम है स्टेडियम के बाहर ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों फायनल मैच का आनंद नहीं ले पाये। स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इससे आक्रोशित लोग पत्थर फेंकने लगे। इसमें एक युवक और पुलिसकर्मी घायल हो गये।

आईपीएल तर्ज पर एमपीएल
IPL में 20-20 का रोमांच, सेलिब्रिटीज, ग्लैमर, चीयर गर्ल्स और टीम का अपना थीम सॉन्ग्स का क्रेज हर क्रिकेट प्रेमी के सिर पर चढ़कर बोलता है। उसी तर्ज पर ग्वालियर के नवनिर्मित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मध्यप्रदेश लीग (MPL-2024 ) सिंधिया कप खेला जा रहा है। रविवार को इसका फाइनल मुकाबला जबलपुर और भोपाल के बीच खेला जाएगा। इसमें पांचों टीम ग्वालियर चीताज, भोपाल लेपर्ड्स, रीवा जगुआर्स, जबलपुर लायंस और मालवा पेंथर्स के थीम सॉन्ग्स को भी स्टेडियम में स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। यह थीम सॉन्ग पर दर्शक जमकर झूमेंगे। साथ ही फर्स्ट इनिंग्श के बाद मैच में आर्कषक लाइटिंग शो भी रहेगा, ठीक इसी तरह का शो उदघाटन मैच में रहेगा।
बड़ी संख्या में फायनल मैच के लिये क्रिकेट प्रेमी, दर्शकों और पुलिस के बीच हुआ पथराव
दरअसल, मैच को देखने के लिये एमपीसीए ने ऑनलाईन मुफ्त टिकट की व्यवस्था की थी। इसके बावजूद स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये। स्टेडियम के अन्दर कुर्सियां खाली होने के बाद भी अधिकारियों ने एंट्री बन्द कर दी। रात लगभग 8.30 बजे स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। वहां व्यवस्था को बनाने के लिये पुलिस ने लोगों को हटाना शुरू किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थें। भीड़ को काबू करने के लिये पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इससे लोग भड़क गये। उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के डंडे के कमलेश गुर्जर नाम के युवक घायल हो गया। कमलेश ने बताया कि बाहर काफी भीड़ में फंसा था। इतने में पुलिस आयी और भीड़ पर लाठी चला दी। मेरे सिर में लाठी आकर लगी और चोट लग गयी वहीं एक पुलिस कर्मी को पत्थर लग गया। ऐसा पता चला है कि स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की मैच देखने के लिये 12 से 15 हजार लोग पहुंचे हैं।