फूलबाग चौपाटी पर रौब कायम करने के लिये राहगीरों से कर रहे थे मारपीट, लोगों ने पकड़कर की खातिरदारी
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर चम्बल संभाग के युवाओं में गुण्डागर्दी का शौक इस कदम हावी है कि बदमाश नशे में चूर होकर बिना किसी कारण से सड़क पर राह चलते राहगीरों के साथ सरेआम गुण्डागर्दी करने पर उतारू है। ऐसा ही एक मामल ग्वालियर के फूलबाग इलाके का है। जहां शराब के नशे में चूर 2 मोटरसाईकिल सवार युवकों ने कई राहगीरों को अपनी गुंडागर्दी का निशाना बनाया। हालांकि बाद में बदमाशों की मोटरसाईकिल बेकाबू हो गयी और वह दोनों सड़क पर गिरे पड़े जहां पुलिस ने बदमाशों की मल्टी का शिकार हुए युवकों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
बेकाबू बाइक से गिरे तो लोगों ने पकड़ा
आपको बता दें कि मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी का है, जहां बदमाशों के जुनून में अपनी गुंडागर्दी दिखाने के लिये मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने सड़कों पर चल रहे राहगीरों को चांटे मारे और तेजी बाइक दौड़ाते हुए फूलबाग चौराहे की ओर भागे थे। लेकिन गाड़ी के बेकाबू होने के बाद पीछा कर रहे राहगीरों ने बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। बदमाशों ने राहत चलते लोगों को इस कदद मारा कि की लहूलुहान हो गये। रास्ते चलते लोगों से मारपीट करने वाले दोनों बदमाश बिना नम्बर की बाइक चला रहे थे और सवार बदमाशों का इरादा बजार में अपना खौंफ कायम करना था। लेकिन जैसे ही बदमाश पकड़ में आये तो वहां मौजूद लोगों दोनों बदमाशों को रस्सी बांधकर उनकी जमकर मारपीट कर दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची दोनों बदमाशों को पड़कर थाने ले गई
बदमाशों की मारपीट का शिकार हुए युवक का कहना है की दो लड़के बिना नंबर की बाइक से लोगों को चांटे और थप्पड़ मारते हुए तेजी से आ रहे थे, जिसके कारण वाहन पर चलने वाले चालक गाड़ी से गिरे और उनके चोटें भी आईं वहीं बदमाशों की गाड़ी फूलबाग चौपाटी के सामने अनियंत्रित होकर गिरी वैसे लोगों ने उन्हें पकड़ कर मारपीट करना शुरू कर दी। दोनों बदमाश भाग न जाएँ इसके लिए उन्हें रेलिंग से बांध दिया, काफी देर बाद एफआरवी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को पकड़ कर थाने ले गई,। पकड़े गए बदमाशों में से एक कि पहचान मनीष कश्यप निवासी कुम्हरपुरा तो वही दूसरे बदमाश की दीपक प्रजापति निवासी ठाठीपुर में रहने वालों के रुप मे हुई हैं और बेलदारी का काम करते हैं। घटना के वक्त दोनों ही बदमाश शराब के नशे में चूर थे।