हरियाणा पुलिस ने ग्वालियर में दविश देकर उठाये 4 युवकों अपने साथ ले गयी
ग्वालियर. हरियाणा पुलिस ने पिछले रोज शहर के अलग-अलग इलाकों में दविश देकर लगभग आधा दर्जन के ठगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें लेकर पुलिस टीम हरियाणा रवाना हो गयी है।घटना का पता उस वक्त चला जब पुलिस टीम ठगों को लेकर चली गयी ।तब उनके परि तलाशते हुए थाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस साइबर सेल में पिछले रोजशहर के अलग-अलग इलाकों में दविश दी और आधा दर्जन के लगभग युवकों उठाकर अपने साथ ले गयी है। हिसार पुलिस शहर में एक दर्जन युवकों की सूची लेकर पहुंची थी। जिनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।
युवकों के खातों में हुआ है बड़ा लेनदेन
सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों के खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है और पुलिस इनसे पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदयों का पता लगाएगी। हरियाणा पुलिस दो दिन से कर रही थी तैयारी
बिजौली, पड़ाव और विश्वविद्यालय से उठाए ठग
हिसार पुलिस ने ग्वालियर जिले के बिजौलीए पड़ाव और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से चार युवक उठाए हैं। हिसार पुलिस ने इसकी सूचना बिजौली थाने में दी थी और उसके बाद पकड़े गए युवकों को लेकर रवाना हो गई।पता चला है कि दो दिन पहले साइबर सेल की टीम ग्वालियर आई थी और ठगों की जानकारी जुटाने के बाद बीते रोज दबिश देकर ठगों को उठाया और उनके पास जो मिला उसे अपने साथ ले गए।बिजौली थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि हिसार साइबर सेल ने एक युवक को थाना क्षेत्र से उठाया है और उसे लेकर रवाना हो गई हैए इसके अलावा ओर कहां पर कार्रवाई की हैए इसका पता नहीं चला है। हरियाणा पुलिस युवक के खाते में हुए पैसों के ट्रांजैक्शन को लेकर गिरफ्तार किया है।