मुरैना में गो हत्या पर बवाल, गो मांस के शक पर 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने मांस किया बरामद

मुरैना. नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गो मांच मिलने से हडकंप मच गया है। एक युवक ने थाने में जाकर बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काटकर मार डाला और उसने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर उन लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गो मांच के शक पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने मांस भी बरामद किया है।