10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस-आईटीटीएम में मंत्री, सांसद के अलावा अधिकारियों ने किया योग

ग्वालियर. 10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे शहर में शहरवासियों के अलावा भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईटीटीएम) में मुख्य योग समारोह में मंत्री, सांसद और अधिकारियों ने सामूहिक योग किया। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में सभी लोगों ने योग किया।

योगमय हुई संगीत की नगरी ग्वालियर
दसवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उद्यानिकी , खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आईआईटीटीएम में भव्यता के साथ  जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में सांसद भारत सिंह कुशवाह भी शामिल हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सुबह 6 से 7.30 बजे की सामूहिक योग में मंत्री नारायण सिंह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत, आईजी अरबिंद सक्सैना, डीआईजी, एसपी धर्मवीर सिंह, कलेक्टर रूचिका चौहान आदि योग किया।