अवैध उत्खनन माफिया के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से की मुलाकात

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर-चम्बल संभाग में सदैव से अवैध खनन और खनन माफिया के लिये चर्चा में रहा है। यहां तो चम्बल से अवैध खनन रोकने के लिये एसएसएफ तक तैनात करनी पड़ी थी। एक बार फिर अवैध उत्खनन को लेकर ग्वालियर चर्चाओं में है। इस बार कांग्रेस ने खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला है। कांग्रेस के 3 विधायक साहब सिंह, सतीश सिकरबार और सुरेश राजे ने ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान से मुलाकात कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस विधायक साहब सिंह ने बताया है कि ग्वालियर 9 खदान चल रही है। जबकि 4 वैध और 5 अवैध है। इसके बाद भी कोई रोक नहीं है। ओवरलोड वाहन हर दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रही हे। यदि हमारी मांग पर जल्द कार्यवाही नहीं की गयी तो फिर हम आन्दोलन करने पर विवश हो जायेंगे।
ग्वालियर में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अवैध उत्खनन जल्द रोकन और एक्शन नहीं लेने पर चरणबद्ध आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहबसिंेह गुर्जर के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिकरबार, डबरा विधायक सुरेश राजे ने कलेक्टर से मुलाकात की है। करीब 30 मिनट तक चली चर्चा में कांग्रेस विधायकों ने अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की मांग की है।