ग्वालियर में शाबिर ने राजू बनकर किया हिंदू महिला से दुष्कर्म, हिंदू धर्म छोड़ने का बनाया दबाव

ग्वालियर. शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें शाबिर उर्फ शराफत अली नामक एक मुसलमान युवक ने एक हिंदू महिला को अपना नाम राजू बताकर दोस्ती की। उसने स्वयं को हिंदू बताया और महिला के करीब आया। दोस्ती बढी तो शादी का वादा कर दुष्कर्म किया, फिर वह महिला पर हिंदू धर्म छोडकर इस्लाम मत अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। वह महिला से मारपीट भी करता था। परेशान होकर महिला ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शाबिर को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पति से अलग रहती थी महिला
गोला का मंदिर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला का उसके पति से झगडज्ञ होता था। इसके चलते वह पति से अलग रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है। एक बार उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने खुद को राजू निवासी भिंड बताया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढाई और फिर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया बाद में वह महिला को अपने घर ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद कहा कि अब वह हिंदू महिलाओं की तरह मांग न भरे और पूजा नक करे। महिला ने कारण पूछा तो उसने कहा िक वह राजू नहीं बल्कि शाबिर उर्फ शराफत अली है। इसके बाद वह मतांतरण का दबाव बनाते हुए रोज मारपीट करने लगा। महिला ने अपने घर से जाने की कोशिश की तो उसे बंधक बना लिया। किसी तरह वह वहां से भागी और स्वजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
बेटे की हत्या की धमकी देता था शाबिर
हिंदू युवक राजू बनकर धोखे से महिला से दोस्ती करने वाला मुस्लिम युवक शाबिर उर्फ शराफत अली महिला को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देता था। वह कहता था कि अगर मांग में सिंदूर भरेगी और पूजा करेगी तो उसके बेटे को मार डालेगा।